नगर पालिका परिषद के अस्थायी 11 पर्यावरण मित्र विगत 19 वर्षों से स्थायी नियुक्ति का कर रहे है इन्तजार, लम्बे इन्तजार के बाद अब मुख्यमंत्री से लगायी गुहार।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद के अस्थायी 11 पर्यावरण मित्र विगत 19 वर्षों से स्थायी नियुक्ति का कर रहे है इन्तजार, लम्बे इन्तजार के बाद अब मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

टनकपुर (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नें शाखा महामंत्री मंत्री राम रतन के नेतृत्व में अस्थायी पर्यावरण मित्रों को स्थायी नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन टनकपुर सीएम कैम्प कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपा। जिसमे उन्होंनें विगत 19 वर्षों से नगर पालिका में अपनी सेवा दे रहे अस्थायी 8 पुरुष और 3 महिलाओं कुल 11 पर्यावरण मित्रों को स्थायी नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।

संघ नें मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हुए कहा विनियमितिकरण नियमावली 2013 के अंतर्गत नियमानुसार 10 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को नियमित किये जानें की हम सूबे के मुखिया से मांग करते है। उन्होंनें कहा नगर पालिका के 11 अस्थाई पर्यावरण मित्र जिनमे तीन महिलाये भी शामिल है, पिछले अधिकतम 19 वर्ष और न्यूनतम 10 वर्षों से लगातार नगर पालिका में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। लेकिन अभी तक किसी का भी नियमितीकरण नहीं किया गया है। इन कर्मचारियों से नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा कभी वेतन, संविदा तथा वर्तमान में लगभग 6 वर्षों से मौहल्ला स्वच्छता समिति/ दैनिक वेतन के माध्यम से कार्य लिया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ इन सभी दैनिक कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) को विनियमितिकरण नियमावली के तहत नियमित करने की मांग करता है।

Breaking News

You cannot copy content of this page