उत्तरायणी पर्व से एक दिन पहले पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में शारदा घाट पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, हर सप्ताह अभियान चलाने का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

उत्तरायणी पर्व से एक दिन पहले पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में शारदा घाट पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, हर सप्ताह अभियान चलाने का लिया संकल्प।

टनकपुर (चम्पावत)। एक ओर जहाँ टनकपुर सहित समूचे प्रदेश में निकाय चुनाव पूरे शवाब पर है तो वहीं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया गया है। टीम ने मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व पवित्र शारदा घाट में विशेष स्वच्छता अभियान का शंखनाद किया है। इसके अलावा उन्होंनें आगामी प्रत्येक रविवार को तीन बजे से चार बजे तक पवित्र पाविनी शारदा नदी की स्वच्छता, निर्मलता व अविरलता के लिए सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उनकी टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार मुहिम चलायी जा रहीं है, इसके साथ ही अपने नगर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ आज उत्तरायणी पर्व से एक दिन पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इसी अभियान के तहत पवित्र शारदा नदी के तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ताकि शारदा नदी में आस्था की डुबकी लगाने वाले भक्तो की आस्था बरकरार रहें। उन्होंनें घाट पर आने वाले तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों से सफाई व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की। उन्होंनें कहा सभी को सबसे पहले अपने घर, मोहल्ले, गांव और नगर से इस अभियान को शुरू करना चाहिए, जिससे देवभूमि उत्तराखंड देश में स्वच्छता की मिसाल कायम कर सके।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा मधु देवी, सुनीता सक्सेना, बिमला देवी उषा देवी, पूजा देवी, आशा देवी, भगवान देवी, ओमवती देवी महक के अलावा तमाम महिलाये और टीम के बालक बालिकाये मौजूद रहें।

Breaking News

You cannot copy content of this page