हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा नगर मंडल की कार्यकर्ताओ की बैठक का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा नगर मंडल की कार्यकर्ताओ की बैठक का हुआ आयोजन

खटीमा (ऊधमसिंहनगर)।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओ की बैठक “हर घर तिरंगा” आभियान को लेकर मंडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता के रूप मे इंद्रपाल सिंह मान मोजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी एवम संचालन नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता इंद्रपाल सिंह मान ने बताया कि आगामी 11 से 13 अगस्त को भारतीए जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वार हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। बूथ का प्रत्येक कार्यकर्त्ता हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक घर मे तिरंगा झंडा फहराने का काम करेगें। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व लागातार तीन दिनों तक पार्टी ने प्रत्येक घर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। जिसको लेकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खटीमा नगर मंडल मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए मनोज वाधवा को संयोजक,नीलू गुप्ता एवम अनुपमा शर्मा को सहसंयोजक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीए जनता पार्टी के पदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि भारतीए जनता पार्टी एकमात्र एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हितों के लिऐ समर्पित है। हर घर तिरंगा आभियान का मुख्य उद्देश देश के प्रत्येक नागरिक के मन में देश प्रेम की भावना को मजबूत करना एवम आने वाली पीढ़ी को तिरंगे झंडे के मान सम्मान के लिऐ प्रेरित करना है।

बैठक मे मुख्य रुप से महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, मंडी अध्यक्ष नंदन खड़ायत, गोपाल बोरा, सतीश भट्ट, शशांक विष्ट, राहुल सक्सेना, कामिल खान, सुरेश जीना, हाफिज रहमान, नवल वाल्मीकि, सचिन रस्तोगी, जावेद रिजवी, अमित चिलकोटी, ओमप्रकाश ठाकुर, रेनू भंडारी, धना भण्डारी, अनीता ज्याला, करन यादव, ललित जोशी, मेहताब रजा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page