मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक का हुआ आयोजन, राज्यमंत्री दिनेश आर्य रहे मौजूद, सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा।

खबर शेयर करें -

मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक का हुआ आयोजन, राज्यमंत्री दिनेश आर्य रहे मौजूद, सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा

खटीमा (उधमसिंह नगर)। सोमवार कों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दिनेश आर्य मौजूद रहें। बैठक में राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेयजल निगम एवं जल संस्थान के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंनें बताया हर घर नल हर घर जल मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता विभागीय अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा असंगठित कामगार बोर्ड का सदस्य नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश मनराल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बोर्ड के सदस्य कैलाश मनराल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनमानस कों दिलाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने जल संस्थान, पेयजल निगम एवं जल निगम के अधिकारियों की बैठक ली, एवं सभी अधिकारियों को आदेशित किया कि सभी लंबित कार्य तीन माह के अंदर पूर्ण कर उन्हें प्रगति रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने जल संस्थान के नव निर्मित कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

जिला महामंत्री सतीश गोयल के संचालन में आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगंबर कन्याल, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, इंद्रपाल सिंह, किशोर जोशी, सोमनाथ मौर्य, जानकी गोस्वामी, मनोज चुफाल, नीलू गुप्ता, अंजू देवी, अनीता ज्याला, संगीता राणा, राहुल सक्सेना, सूरज धामी, करण यादव, इकबाल अहमद, राजू कुरैशी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page