टनकपुर में चुनावी कार्यालय खोलने के बाद कांग्रेस नें भरी हुंकार, कहा जिले की तीनों सीटों पर लहराएगा कांग्रेस का परचम।
टनकपुर (चम्पावत)। जनपद चंपावत के टनकपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के चुनाव कार्यालय का शनिवार को उद्घाटन हो गया। चंपावत विधानसभा के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नागरमल शर्मा और नें संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम करना है। खर्कवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों और भाजपा सरकार की खामियों को लेकर घर घर तक जाकर समर्थन मांगना है।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बेहद गुस्सा है और जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने टनकपुर नगरपालिका में भाजपा के कभी न जीत पाने का रिकॉर्ड कायम रहने की बात कहते हुए विधानसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा ने कहा कि वो जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। कांग्रेस की प्रदेश सचिव विमला सजवान नें जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराये जाने का दावा किया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पद यात्रा भी निकाली।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री विमला सजवान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, ईश्वरी प्रसाद, भीम सिंह, मुशीर खान, दीपा, हीरा, प्रिया, काजल, राहुल विश्वकर्मा, संग्राम यादव, गिरीश जोशी, उषा देवी, गोदावरी देवी, कैलाश राम, हरीश चंद्र जोशी, कमल पंत, शैलेन्द्र नाथ, विमला पांडे, विमला कोटियाल, केशव दत्त मुरारी, गजेंद्र पाल, इरशाद अंसारी, बचीसिंह महर, गोकुल, आशिफ़, नावेद, सुधा वर्मा, प्रियंका वर्मा खर्कवाल, गुंजन, ममता, वीरवती, कविता कोहली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।