संस्था का पंजीकरण होने के बाद माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पहली बार पर्यटक आवास गृह और नेहरू पार्क मे हरेला पर्व के अवसर पर किया पौध रोपण।
टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पर्यटक आवास गृह परिसर मे टीआरसी स्टॉफ के साथ एवं नेहरू पार्क मे नगर पालिका परिषद, हरेला क्लब, भारत विकास परिषद और भारतीय जन चेतना परिषद के साथ संयुक्त रूप से पौध रोपण किया।
पर्यटक आवास गृह मे आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम मे अध्यक्ष दीपा देवी ने समस्त देश वासियों को उत्तराखंड के लोक पर्व “हरेला” की शुभकामनायें देते हुए धरा को हरा भरा बनाने की अपील करते हुए पर्यावरण का संरक्षण किये जाने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी, सुनीता देवी, निकिता भार्गव, आशा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, संतोषी देवी, ऊषा देवी, श्याम सिंह के अलावा टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार, मनीष मेहरा, महेश कुमार, सुन्दर रावत, सूरज, नवीन भंडारी, इंद्रजीत, सरिता देवी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।