विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पॉलीथिन उन्मूलन के साथ ही प्लास्टिक की बोतल से सोफा चेयर बनाये जाने का टनकपुर मे पहली बार शुरू हुआ अभियान, आखिर क्या है मामला देखिये तस्वीरों मे।

खबर शेयर करें -

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पॉलीथिन उन्मूलन के साथ ही प्लास्टिक की बोतल से सोफा चेयर बनाये जाने का टनकपुर मे पहली बार शुरू हुआ अभियान, आखिर क्या है मामला देखिये तस्वीरों मे।

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पॉलीथिन और प्लास्टिक की बोतलों से सोफा चेयर बनाये जाने की अनोखी मुहिम का शुभारम्भ किया है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने के साथ ही स्वच्छता अभियान और पौध रोपण किया। यह मुहिम आने वाले समय मे इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है, जिसका 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति ने शुभारम्भ किया है।

अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, उसके पश्चात गोष्ठी और पौध रोपण के बाद पॉलीथिन व प्लास्टिक से तैयार इको ब्रिक्स से सोफा चेयर बनाये जाने के अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा इस अभियान से पॉलीथिन उन्मूलन तो होगा ही, वही इससे मेज, कुर्सी बाथटब आदि बनाये जा सकते है, वही सौंदर्यकरण मे इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा इको ब्रिक्स बनाने मे हमारी टीम को कठिन परिश्रम के दौर से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए हम लगातार कार्य करते रहेंगे।

अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति द्वारा सुबह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तीसरे चरण मे इको ब्रिक्स द्वारा सोफा चेयर बनाये जाने के अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया पॉलीथिन एक ऐसा अभिशाप हैं जो पांच सौ वर्षों तक नष्ट नहीं हो सकता, जिसको ज़मीन के नीचे दबाना, जलाना या खुले मे छोड़ना तीनो ही नुकसान दायक हैं, सिर्फ उन्मूलन ही इसका एक समाधान हैं। वही हमारी टीम द्वारा पॉलीथिन को बोतल मे भरकर इको ब्रिक्स बनायीं जा रही हैं, और इसके बाद हमने सोफा चेयर बनाने के अभियान का शुभारम्भ किया हैं। जो पॉलीथिन उन्मूलन की दिशा मे बेहतर कदम साबित होगा, और इसका सदुपयोग भी किया जा सकता हैं, जिसकी हमारी टीम द्वारा शुरुआत की जा चुकी हैं।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा पुष्पा अधिकारी, गोदावरी, सुनीता देवी, निकिता भार्गव, श्याम सिंह, कमलेश प्रहरी, हीराकली, ऊषा देवी, मधु देवी, संतोष देवी, भगवान् देवी, आशा देवी, शकुंतला देवी, लीला देवी, हरुली देवी, रेखा देवी, सविता देवी, सोना देवी, दीपक चंद्र, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page