गुस्सा – रेलवे के फैसले से आक्रोषित बनबसा के व्यापारियों का दूसरे दिन भी हंगामेदार प्रदर्शन, बाजार दूसरे दिन भी बंद, मुख्यमंत्री के दरबार मे रेलवे के तुगलकी फरमान कें खिलाफ लगाएंगे गुहार।
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल के बैनर तले स्थानीय व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को रेलवे के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ो आक्रोशित व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाल डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समूचे मामले में मीडिया से रूबरू हो व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी व महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि बनबसा बाजार में रेलवे स्टेशन से लगी रेलवे की भूमि में बनी दुकानों में चालीस साल से स्थानीय लोग व्यापार कर अपने बच्चो का भरण पोषण कर रहे है। लेकिन वर्तमान में रेलवे बोर्ड ने बिना व्यापारियों को कोई नोटिस दिए तुगलगी फरमान जारी कर दिया। रेलवे बोर्ड ने बनबसा की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को नए सिरे से किए जाने का फैसला लिया। जो सरासर गलत व चार दशकों से व्यापार कर रहे व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से उक्त प्रक्रिया को रद्द कर वर्तमान हिसाब से किराया बड़ा व्यापारियों को ना उजाड़े जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने रेलवे द्वारा ठेकेदारों के साथ मिल बाहरी लोगो को बसाए जाने की साजिश करार दिया। क्योंकि नीलामी प्रक्रिया में कही से कोई भी प्रतिभाग कर सकता है।
आक्रोशित व्यापारियों ने जल्द प्रदेश के सीएम व क्षेत्रीय विधायक पुष्कर धामी से देहरादून मे प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मुलाकात कर बनबसा के व्यापारियों को रेलवे के तुगलगी फैसले से बचाने की गुहार लगाई जाने की बात कही है। वही व्यापार मंडल ने व्यापारियों की मांगे ना माने जाने पर अनिश्चित काल तक दुकानों को बंद रखे जाने की चेतावनी भी जारी की है।
इस अवसर पर भरत भंडारी, अध्यक्ष व्यापार मंडल बनबसा, महामंत्री अभिषेक गोयल, शंकर लाल वर्मा, संजय जोशी, कमल गुप्ता,परमजीत सिंह नीटू,कमलेश भट्ट, अमित खर्कवाल, प्रकाश खर्कवाल,भोजराज,दिनेश गडकोटी,सूरज रौतेला,लोकेश पारिख,बबलू ठाकुर,लक्की गोयल,अमरजीत सिंह गांधी,नेतराम बाथम,श्याम सुंदर किरोड़ीमल,सलमान, प्रमोद कश्चप ,जतिन भाटिया,सुभाष गहतोड़ी आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।