टनकपुर के चड्ढा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के पुतले का किया दहन, जमकर की नारेबाजी।
टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय से चड्ढा चौक तक हंगामेदार प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। आक्रोषित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चड्ढा चौक मे कांग्रेस का पुतला फूंका। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना गुस्सा जताया।
इस दौरान रोहताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सुभाष बगोली, पूरन मेहरा, मुकेश साहू, भीम रजवार, अक्षत अग्रवाल, नितिन मंगला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र कलोनी, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, रीता कलखुड़िया, मंडल मंत्री नरेंद्र धामी, मंडल कोषाध्यक्ष सुमन मंडल, मंत्री गिरीश शर्मा, कांति बल्लभ जोशी, अशोक पाल, पूर्व मंडल महामंत्री शशांक गोयल, सुकुमार, कोमल गिरी, प्रेमा वर्मा, हरीश भट्ट, बूथ अध्यक्ष हरीश जोशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।











