वन विभाग की शारदा सहित अन्य रेंजो में वन्य प्राणी सुरक्षा और संरक्षण अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया गया सन्देश।
टनकपुर (चम्पावत )।वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, शारदा के निर्देशन में, वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज सुनील शर्मा के नेतृत्व में जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमबाग, टनकपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि “वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र की नींव हैं, जिनकी रक्षा में समाज की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”
वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को वन्यजीव सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1926 के संबंध में जानकारी दी तथा सभी से वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान, वन्यजीव प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘वन्यजीव सुरक्षा शपथ’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने वन्य प्राणी संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
राजकीय इंटर कॉलेज, दियूरी में ‘वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह’ का का किया गया आयोजन।
टनकपुर। राजकीय इंटर कॉलेज, दियूरी में ‘वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया गया। वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम हुए। जिसमे वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत चम्पावत वन प्रभाग के चम्पावत अनुभाग के विभागीय कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और आमजन को वन तथा वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि कांत सिंह प्रधानाचार्य द्वारा की गयी । इस अवसर पर वन दरोगा मोहित चौड़कोटी और वन बीट अधिकारी बलवंत सिंह भण्डारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाषण एवं विचार प्रस्तुति: कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने वन्य जीवों के प्राकृतिक संरक्षण, पारिस्थितिकी संतुलन, एवं खाद्य श्रखला जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार विस्तार से प्रस्तुत किए। वन कर्मचारियों द्वारा वन्य जीवों के आवास, प्रवृत्ति, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों को वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु वन्य जीवों के प्रति सद्भाव का भाव रखने और उनके संरक्षण में सहयोग करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया। चम्पावत वन प्रभाग के कर्मचारियों ने इस अवसर पर सभी हितधारकों से वन्य जीवों का संरक्षण करने और सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग से मोहित चौड़ाकोटी(वन दरोगा), श्री जगदीश सिंह (वन दरोगा), बलवंत सिंह भण्डारी (वन बीट अधिकारी), कृष्णानंद जोशी के साथ विद्यालय प्रबंधन से शशि कांत सिंह(प्रधानाचार्य), ओम प्रकाश उपाध्याय, रीना राणा (अध्यापिका), रवि कुमार, नंदी डांगी, बबली राणा, प्रकाश नाथ मनोरमावती एवं रमेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
बनबसा के एक निजी स्कूल के बच्चों के साथ वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
बनबसा। सोमवार को बनबसा के एक निजी स्कूल में बच्चों के साथ वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों को वन्य प्राणी, पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में अवगत कराया गया। जहाँ पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक प्रदूषण से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान रविन्द्र पांडे (एकेडमी प्रबंधक), निर्मल चंद ख़ुल्बे (वन दरोगा), नित्यानंद भट्ट(वन दरोगा), संजीव कुमार (वन बीट अधिकारी), गंगा राम (वन बीट अधिकारी), मनोज ठकुराठी (वन आरक्षी), टेक चंद (वन बीट अधिकारी), हेमंत सिंह (वन बीट अधिकारी), शुभम कुमार (वन बीट अधिकारी), कमल किशोर (वन बीट अधिकारी), गोपाल राम (दैनिक श्रमिक), विशेष राणा (दैनिक श्रमिक), राम विलास (दैनिक श्रमिक) सहित
एकेडमी के अध्यापक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।