बस्तिया में वन विभाग की बूम रेंज द्वारा वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी रही मौजूद।
➡️ वन्य जीव सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन.
➡️ उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को मोमेंटो भेंट कर किया गया प्रोत्साहित.
➡️ समिति अध्यक्ष दीपा देवी को वन विभाग बूम रेंज द्वारा पौध भेंट कर किया गया सम्मानित.
टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को बस्तिया अनुभाग के कार्मिकों द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका स्वास्तिक भट्ट की अध्यक्षता में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे वन्य जीव सुरक्षा, मानव वन्य जीव संघर्ष और पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के मुख्य आतिथ्य एवं अनुभाग अधिकारी वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी के संचालन में आयोजित वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं और विद्यालय परिवार को वन्यजीव संरक्षण एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आवश्यक उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कक्षा 8 की कुमारी अनुष्का, द्वितीय पुरस्कार कक्षा 7 की कुमारी अनिष्का तथा तृतीय पुरस्कार कक्षा 10 की कुमारी अंतरा को प्रदान किया गया।
इस दौरान माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वास्तिक भट्ट, ग्राम प्रधान सरोज देवी, प्रधान प्रतिनिधि हरीश लापड़, अनु. अधि. बस्तिया वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, वन दरोगा सुन्दर सिंह बोहरा, चंद्रकुंवर विष्ट, प्रदीप सिंह चौहान, वन बीट अधिकारी प्रियंका विष्ट, योगेश चंद्र जोशी, वन आरक्षी नारायण दत्त जोशी के अलावा विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाये, स्टॉफ और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।