बनबसा पुलिस नें वारंटी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही के बाद किया न्यायालय में पेश।

खबर शेयर करें -

बनबसा पुलिस नें वारंटी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही के बाद किया न्यायालय में पेश।

टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जारी आदेश निर्देशों के क्रम में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी है। थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारियों को वारंटी अभियुक्तो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्गत आदेशों निर्देशो के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर गुरूवार को थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर एक वारण्टी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। वारंटी अभियुक्ता रुचि कश्यप पत्नी राजेश कश्यप निवासी मीना बाजार नई बस्ती बनबसा को न्यायालय पेश कराया जा रहा है। उन्होंनें बताया ये अभियान निरंतर जारी रहेगा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ०उ०नि० साबिया अंसारी, है० का ० संजय शर्मा और का० जगदीश कन्याल मौजूद रहें।

Breaking News

You cannot copy content of this page