भाजपा सांसदों पर हमला और भीमराव अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ टनकपुर में भाजपा नें फूंका कांग्रेस का पुतला।

खबर शेयर करें -

भाजपा सांसदों पर हमला और भीमराव अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ टनकपुर में भाजपा नें फूंका कांग्रेस का पुतला।

टनकपुर (चम्पावत)। कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विषय में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और संसद परिसर में राहुल गांधी व उनके समर्थकों द्वारा सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत पर शारीरिक हमले की घोर निन्दा करते हुए गुरूवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओ नें टनकपुर के तुलसी राम चौक में कांग्रेस का पुतला दहन किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता टनकपुर के तुलसीराम चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंनें कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की घटना निंदनीय और अस्वीकार्य है। देश इसे कभी माफ नहीं करेगा। इन घटनाओं से कांग्रेस का नकारात्मक चरित्र फिर एक बार जनता के सामने आ गया है। उन्होंने राष्ट्रपति व सभापति से ऐसे सांसदों को सदन से निलंबित करने की मांग करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, पूरन माहरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, शशांक गोयल, हरीश हैसियत, मान बहादुर पाल, कुमुद जोशी, विपिन वर्मा, विद्या जुकरिया, सौरभ गुप्ता, भुवन कलौनी, हिमांशु पांडेय सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Breaking News

You cannot copy content of this page