कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा नें नयागोठ, ज्यालफ़ार्म और मस्जिद एरिया में जनसम्पर्क कर कांग्रेस को वोट देने की करी अपील।
टनकपुर (चम्पावत)। कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा नें नगर के विभिन्न वार्डो में तूफ़ानी जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। उन्होंनें अपने समर्थको के साथ शुक्रवार को नयागोठ वार्ड नं 09, ज्याल फार्म और मस्जिद एरिया में सम्पर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की।
शुक्रवार को कांग्रेस की उम्मीदवार हेमा वर्मा नें मीडिया को जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम लगातार सम्पर्क अभियान में है, इसके अलावा वो स्वयं जनता के दरबार में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहीं है। उन्होंनें कहा क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त हों रहा है। उन्होंनें बताया क्षेत्र की जनता नें कांग्रेस को विजयी बनाये जाने का भरोसा जताया है।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, भीम सिंह के अलावा गिरीश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहें।