डीआईजी ने वर्षों से मैदान में जमे पुलिस कर्मी भेजे पहाड़, कुमाऊं में तैनात 1050 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण, चम्पावत के आठ उप निरीक्षकों को भी हुआ तबादला।

खबर शेयर करें -

डीआईजी ने वर्षों से मैदान में जमे पुलिस कर्मी भेजे पहाड़, कुमाऊं में तैनात 1050 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण, चम्पावत के आठ उप निरीक्षकों को भी हुआ तबादला

नैनीताल। निर्धारित समय अवधि पूरी होने पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कुमाऊं परिक्षेत्र के 1050 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। डीआईजी के जारी आदेश के अनुसार 15 निरीक्षकों के तबादले किये गए हैं। जिसमें आठ को पहाड़ से मैदान, पांच को मैदान से पहाड़ और दो पहाड़ से पहाड़ स्थानांतरित किये गए हैं। 29 उपनिरीक्षकों में 17 को पहाड़ से मैदान, 10 को मैदान से पहाड़ और दो को पहाड़ से पहाड़ भेजा गया है। जबकि 50 एएसआई में 24 को पहाड़ से मैदान और 26 को मैदान से पहाड़ स्थानंतरित किया है।

नागरिक पुलिस के 299 हेड कांस्टेबल में 167 को पहाड़ से मैदान, 132 मैदान से पहाड़ स्थानांतरित किये गए है। सशस्त्र पुलिस के 196 हेड कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 98 को पहाड़ से मैदान और 98 को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। नागरिक पुलिस के 461 कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 206 पहाड़ से मैदान और 255 मैदान से पहाड़ भेजे गए हैं।

इसके अलावा चम्पावत जिले के आठ दरोगाओं का भी तबादला किया गया है। जिनमें से छह को यूएस नगर भेजा गया है, और दो का नैनीताल स्थानांतरण किया गया । सूची के अनुसार एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, महिला सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी नौटियाल, एसआई सुरेंद्र खरायत, एसआई पिंकी धामी, एसआई नवल किशोर, एसआई राधिका भंडारी को उधम सिंह नगर भेजा गया है। वहीं एसआई सुमन पंत, एसआई अंजू यादव को नैनीताल भेजा गया है।

Breaking News

You cannot copy content of this page