पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश के चलते टनकपुर की शारदा नदी एक बार फिर से उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा नदी के कारण बस्ती को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी नें लोगों को दी नसीहत।

खबर शेयर करें -

पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश के चलते टनकपुर की शारदा नदी एक बार फिर से उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा नदी के कारण बस्ती को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी नें लोगों को दी नसीहत

पहाड़ो में लगातार हो रही भारी बरसात के बाद शारदा नदी फिर से उफान पर आ गयीं हैं l जल स्तर बढ़ने के कारण शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं, वहीं बनबसा बैराज पर एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी होनें के कारण रेड अलर्ट घोषित कर दिया हैं।

शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से शारदा बस्ती में भी पानी आने की सम्भावना के चलते अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी अपनी टीम के साथ शारदा घाट पर डेरा जमाये हुए हैं। इसके अलावा उन्होंनें बस्ती के लोगों से सुरक्षित स्थानो पर या पंचमुखी धर्मशाला में शरण लेने को कहा हैं।

ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी नें बताया पहाड़ो पर अत्यधिक बरसात होनें के कारण शारदा नदी का जल स्तर बढ़ गया हैं। शारदा बस्ती में पालिका के वाहन से लगातार एलाउन्स कर लोगों को सुरक्षित स्थानो पर जाने के साथ ही सतर्क और सावधान रहने की अपील की जा रही हैं, और लोगों को रात में किसी भी दशा में शारदा बस्ती में न रहने की हिदायत दी जा रही हैं।

वहीं दूसरी ओर बनबसा बैराज में शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किये जाने के कारण बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

बनबसा कैनाल विभाग के मुताबिक आज दिन में लगभग चार बजे तक 1,68,930 लाख क्यूसेक और शाम लगभग आठ बजे 127554 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। एक लाख से अधिक पानी होनें पर रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

इधर अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी नें बताया जल स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है, और लोगों को सतर्क, सावधान रहने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है l फिलहाल शारदा घाट पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किये गये है।

Breaking News

You cannot copy content of this page