मानसून काल के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के निर्देश पर विशेष सफाई के अलावा नगर में किया जा रहा हैं स्प्रे।

खबर शेयर करें -

मानसून काल के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के निर्देश पर विशेष सफाई के अलावा नगर में किया जा रहा हैं स्प्रे

टनकपुर (चंपावत)। वर्षा काल में डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर पालिका द्वारा अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के निर्देश पर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नालियों की सफाई के अलावा शहर में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे मच्छर जनित रोग फैलने की संभावनाओं से बचा जा सके।

अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया मुख्यमंत्री की विधानसभा के टनकपुर में जिलाधिकारी नवनीत पांडे के आदेश एवं प्रशासक एसडीएम आकाश जोशी के निर्देश पर समूचे नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत चोक नालियों को खोलना, नालियों की तली झाड़ सफाई, जल निकासी के समुचित प्रबंध के अलावा नगर में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।

उन्होंने बताया वर्षा काल में मच्छरों से जनित रोगों के फैलने की संभावना बनी रहती है। जिससे बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ ही स्प्रे द्वारा कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने नगर क्षेत्र के सभी लोगों से इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Breaking News

You cannot copy content of this page