पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की मुहिम लाने लगी है रंग, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यावरण संरक्षण को टीम द्वारा पॉलीथिन को बोतलों में किया जा रहा है एकत्रित।

खबर शेयर करें -

पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की मुहिम लाने लगी है रंग, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यावरण संरक्षण को टीम द्वारा पॉलीथिन को बोतलों में किया जा रहा है एकत्रित।

टनकपुर (चम्पावत)। पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी टीम द्वारा घरों से पॉलीथिन को एकत्रित किया जा रहा है। जिसे बोतलों में भरने का कार्य शुरू किया जा चुका है। ग्राम पंचायत गैंडाखाली में संगठन मंत्री गोदावरी देवी के नेतृत्व में पॉलीथिन एकत्रित किये जाने का कार्य संपन्न कर बोतलों में प्लास्टिक भरे जाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद बैच बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में दीपा देवी द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किये जा रहे है। पौध रोपण से लेकर स्वच्छता अभियान में भी उनकी टीम द्वारा बेहतरीन कार्य किये गये। जिससे प्रभावित होकर तत्कालीन नगर पालिका चेयरमेन विपिन कुमार वर्मा के बोर्ड नें दीपा देवी को स्वच्छता अभियान का “ब्रांड एम्बेसडर” नियुक्त किया था। वर्तमान समय में उनकी टीम और तेजी से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम पर कार्य कर रहीं है। जिसमें उनकी पदाधिकारी गोदावरी देवी द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रहीं है।

अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया मानसून काल में जहाँ उनकी टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, वहीं विगत एक महीने से उनकी टीम नें पॉलीथिन एकत्रित करने के लिए घर घर कट्टे बांटने का अभियान शुरू किया। उन्होंनें कहा अब पॉलीथिन एकत्रित करने के बाद बोतलों में पॉलीथिन भरने का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद बैच बनाने का कार्य शुरू होगा। उन्होंनें बताया जनवरी में एक बड़े स्तर का पौधेरोपण कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंनें इस कार्य को समर्पण और निष्ठा भाव से किये जाने पर अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंनें कहा उनका ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Breaking News

You cannot copy content of this page