बेहतरीन मुहिम – प्लास्टिक की बोतलों से बनायीं जा रही है ईन्टे, ईको ब्रिक्स बनाने का कार्य हुआ तेज, माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलायी जा रही है मुहिम।
टनकपुर (चम्पावत)। स्वच्छता सेवा पख़वाड़े में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण के साथ ही पॉलीथिन उन्मूलन के कार्य में भी अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। समिति की महिलाओं ने गुरूवार को वार्ड नं 09 नयागोठ में सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में ईको ब्रिक्स बनाने के कार्य को तेज कर दिया है। जिसमे महिलाओं द्वारा प्लास्टिक को बोतलों में भरकर ईको ब्रिक्स तैयार की जा रही है। अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया ईको ब्रिक्स तैयार किये जाने को लेकर समिति से जुड़ी अन्य महिलाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। समिति का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान सुनीता सक्सेना के अलावा आशा देवी, मंजू देवी, हीराकाली देवी, उषा देवी, सुनीता देवी और खीमादेवी मौजूद रही।