वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए वन विभाग शारदा रेंज नें ग्राम पंचायत गैडाखाली में किया गोष्ठी का आयोजन
टनकपुर (चम्पावत)। प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ शालिनी जोशी एवं वन क्षेत्राधिकारी शारदा पूरन चंद्र जोशी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत गैडाखाली नं 03 में वनाग्नि सुरक्षा हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वनाग्नि सुरक्षा हेतु निवारक उपाय तथा मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के बारे में अवगत कराया, एवं ग्रामीणों से वनाग्नि सुरक्षा की अपील की गई। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु संकल्प लिया।
इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान निर्मला सामंत, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह बोहरा, मुकेश तड़ागी, वन बीट अधिकारी नेहा राणा, वन आरक्षी माया, प्रेम सिंह महर, मोहन चंद्र उप्रेती, अमरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, रोहताश सिंह राणा, हेतराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।