वन क्षेत्राधिकारी बूम वन क्षेत्र गुलजार हुसैन के नेतृत्व “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान के साथ मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस।
टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को चम्पावत वन प्रभाग के बूम वन क्षेत्र अन्तर्गत विश्व योग दिवस के अवसर पर थीम YOGA FOR ONE EARTH के उपलक्ष्य में नघान बीट के पूर्वी बस्तिया क०सं० 03 में निर्मित अत्तरबण्डा अमृत सरोवर स्थल पर वन क्षेत्राधिकारी बूम गुलजार हुसैन की उपस्थिति में बूम एवं दोगाड़ी रेंज के कार्मिकों ने संयुक्त रूप से सरोवर के निकट सफाई एवं बृहद वृक्षारोपण कर योग दिवस मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक खीम सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 थीम Ending Plasic Pollution Globally के संबंध में उपस्थित लोगों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु जीवन शैली में परिवर्तन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान वर्षाकाल में अधिक अधिक से वृक्ष लगाने हेतु अपील की गयी ताकि मानव एवं पृथ्वी दोनों को स्वस्थ एंव स्वच्छ बनाया जा सके।
इस दौरान गुलजार हुसैन वन क्षेत्राधिकारी बूम रेंज, खीम सिंह वरिष्ठ नागरिक, रवीन्द्र लाल उप व०क्षे०अ० दोगाडी रेंज, ब्रदीदत्त जोशी वन दरोगा दोगाड़ी रेंज, नागेन्द्र नाथ वन दरोगा बूम रेंज, ऋषिपाल जोशी वन दरोगा बूम रेंज, ओम प्रकाश वन दरोगा दोगाड़ी रेंज, रोशन राज वन दरोगा दोगाड़ी रेंज, मनोज राय वन दरोगा, रोहित चोहान वन दरोगा, चंद्र कुंवर विष्ट वन दरोगा, लालमणी जोशी वन रक्षक वूम रेंज और अजय सिंह अधिकारी, वन रक्षक मौजूद रहे।