जी बी पंत वेलफेयर फाउंडेशन नें बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद को बढ़ाये हाथ, अति निर्धन पांच परिवारो को अपने स्तर से उपलब्ध करायी आर्थिक सहायता l

खबर शेयर करें -

जी बी पंत वेलफेयर फाउंडेशन नें बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद को बढ़ाये हाथ, अति निर्धन पांच परिवारो को अपने स्तर से उपलब्ध करायी आर्थिक सहायता

टनकपुर (चम्पावत)। सामाजिक संस्था जी बी पंत वेलफेयर फाउंडेशन नें एक बार फिर से आपदा के दौर में बाढ़ प्रभावितो की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं l आपदा प्रभावितों में से पांच अत्यंत निर्धन परिवारों को संस्था नें 1100- 1100 की धनराशि के चेक वितरित कर उनकी आंशिक मदद का प्रयास किया हैं। संस्था द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों को अंजाम दिया जाता रहा हैं।

आपको बता दें आठ जुलाई को आई आपदा से टनकपुर बनबसा के तमाम लोग प्रभावित हुए l जिनमे अत्यंत निर्धन परिवार भी शामिल थे l एक ओर जहाँ आपदा प्रभावितो की मदद के लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही हैं, वहीं ऐसी विपदा के समय में जी बी पंत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अपने संसाधनों से प्रभावितो की मदद का बीड़ा उठाया गया हैं l संस्था नें अपने कोष से पांच परिवारो को पचपन सौ रूपये के चेक वितरित कर मानवीय पहल की मिसाल को चरितार्थ किया हैं। प्रभावित लोगों नें आंशिक मदद कें लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, सचिव संजय गर्ग, मीडिया प्रभारी किरन गहतोड़ी, भागीरथी पंत, भुवन चंद्र पाण्डेय, नवीन भट्ट, महेश पाठक, कल्पना चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page