मुख्यालय हीरक परियोजना ने स्वच्छता ही सेवा पर्व का किया आयोजन, मुख्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन तक चलाया स्वच्छता अभियान।

खबर शेयर करें -

मुख्यालय हीरक परियोजना ने स्वच्छता ही सेवा पर्व का किया आयोजन, मुख्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन तक चलाया स्वच्छता अभियान।

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यालय हीरक परियोजना ने स्वच्छता ही सेवा पर्व का आयोजन किया। इस अभियान में मुख्यालय के सभी अधिकारियो और कार्मिकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। हीरक मुख्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्यालय के 10 अधिकारियों और 35 कार्मिकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया हीरक परियोजना हमेशा ही स्वच्छता की पक्षधर रही हैं। ताकि इस मुहिम को जन जन तक पहुंचाया जा सके, और सड़क निर्माण के साथ ही देश को तरक्की और खुशहाली से जोड़ा जा सके। जिसके लिए हम सदैव तत्पर हैं।

Breaking News

You cannot copy content of this page