प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया गया उनका भावपूर्ण स्मरण।

खबर शेयर करें -

प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया गया उनका भावपूर्ण स्मरण।

टनकपुर (चम्पावत)। महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश ड़ालते हुए उनके जीवन आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।

टनकपुर नगर पालिका सामुदायिक भवन में दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर टनकपुर मंडल धूरा अमोड़ी मंडल बनबसा मण्डल के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल उपाध्यक्ष समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत प्रदेश मंत्री हेमा जोशी बनबसा नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, धूरा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री शशांक गोयल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला, और उनके जीवन आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

Breaking News

You cannot copy content of this page