यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर टनकपुर ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के अलावा तमाम अधिकारियो को जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय नें किया सम्मानित। 

खबर शेयर करें -

यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर टनकपुर ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के अलावा तमाम अधिकारियो को जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय नें किया सम्मानित।

चंपावत। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण में उत्कृष्ठ कार्य करने पर नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी सहित जिले के अन्य अधिकारियों को जिला अधिकारी नवनीत पाण्डेय नें जिला सभागार में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित होनें वाले अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टनकपुर भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, दीपक वर्मा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, गोसनी), विवेक राणा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पाटी), मोहित बोहरा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पाटन पाटनी), विवेक वर्मा (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, मनिहारगोठ), रोहित कुमार (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, धूरा) एवं पूनम जोशी (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, नदेड़ा) शामिल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल तक जिले में कुल 4526 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3823 पंजीकरण स्वीकृत हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों की सराहना करते हुए आम जनता को इस महत्त्वपूर्ण अभियान में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि यूसीसी में पंजीकरण समाज में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देगा तथा नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगा।

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा सहित उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page