टनकपुर में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर दुकाने बनाना एक शख्श को पड़ा भारी, प्रशासन नें विनोद विष्ट की पचास हजार की वसूली के लिए काटी आरसी।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर दुकाने बनाना एक शख्श को पड़ा भारी, प्रशासन नें विनोद विष्ट की पचास हजार की वसूली के लिए काटी आरसी

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत नायकखेड़ा में एआरटीओ आफिस के नजदीक तथाकथित एक भू माफिया नें सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर आठ दुकाने बना डाली। जिसे प्रशासन की टीम द्वारा 30 जुलाई को ध्वस्त कर दिया गया। अब अवैध कब्जेदार के खिलाफ जिला कलेक्टर के निर्देश पर 50 हजार की वसूली के लिए आरसी काटी गयी है। इस आशय की जानकारी टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी से बुधवार को प्राप्त हुई।

एसडीएम आकाश जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नायकखेड़ा निवासी विनोद सिंह विष्ट, पुत्र श्री हयात सिह बिष्ट द्वारा एआरटीओ आफिस के नजदीक राज्य सरकार की भूमि जो राजस्व अभिलेखों में खाता संख्या- 314, खसरा संख्या 296 श्रेणी 6-2 में स्थित है, अवैध रूप से कॉलम बीम डालकर 08 दुकानों का निर्माण किया गया था, जिसका प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जे०सी०बी०, पोकलैण्ड मशीन व मजदूरों की सहायता से 30 जुलाई को ध्वस्तीकरण किया गया। ध्वस्तीकरण में कुल लागत रू0 50,000.00 की धनराशि का खर्च हुआ है, तथा उक्त मलवे का निस्तारण भी किया जाना है। इसलिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर भू- राजस्व के बकाये की भॉति वसूली किये जाने के लिए विनोद विष्ट की आरसी काटी गयी है।

Breaking News

You cannot copy content of this page