टनकपुर में मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ नें एक सूत्रीय मांग कों लेकर किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन, छः अगस्त से होगा आंदोलन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ नें एक सूत्रीय मांग कों लेकर किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन, छः अगस्त से होगा आंदोलन

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड परिवहन मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के कर्मियों ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय टनकपुर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने रुद्रप्रयाग में दो मिनीस्ट्रीयल कर्मियों को बहाल करने की मांग की है।

सोमवार को टनकपुर के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पांडेय ने बताया दो मिनीस्ट्रीयल कर्मियों को बहाल करने और कार्मिकों के न्यायपूर्ण अधिकार की रक्षा एवं मनोबल को बनाए रखने के लिए 24 जुलाई से जारी धरना प्रदर्शन के बाद उच्चाधिकारियों ने तीन दिन के भीतर कार्मिकों की बहाली का आश्वासन दिया था। लेकिर एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंनें कहा आज दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। लेकिन छह से नौ अगस्त तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

इस दौरान भगवान सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, जगदीश चंद्र भट्ट, बबीता बोहरा, सोनिया नेगी, नवीन चंद्र भट्ट, रोहित कुमार, आनंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, गुलाब सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page