शहरी विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह नें नगर पंचायत बनबसा द्वारा किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

खबर शेयर करें -

शहरी विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह नें नगर पंचायत बनबसा द्वारा किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

बनबसा (चम्पावत)। शहरी विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह नें नगर पंचायत बनबसा द्वारा किये जाने वाले विभिन्न प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंनें मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत नगर पंचायत बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अर्बन फॉरेस्ट,नगर क्षेत्रान्तर्गत लीगैसी वेस्ट का निस्तारण, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज परिसर में पार्क निर्माण, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत नगर पंचायत बनबसा क्षेत्रान्तर्गत वेन्डिंग जोन निर्माण और राजकीय पशु चिकित्सालय बनबसा के परिसर में ए.वी.सी. सेन्टर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिशाषी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी नें बताया संयुक्त सचिव द्वारा सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उसके पश्चात प्रस्तावित अर्बन फॉरेस्ट की जगह का निरीक्षण करते हुऐ उक्त स्थल पर अत्यधिक गहरे गढ्‌ढे होने के कारण समीप की अन्य भूमि पर अर्बन फॉरेस्ट बनाये जाने हेतु पूर्व तैयार डी.पी.आर. में संशोधन कर निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाये जाने एवं अतिशीघ्र शासन को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये. तथा लीगैसी वेस्ट निस्तारण हेतु यथाशीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा में जगह को उपयुक्त पाते हुऐ पार्क में बालिकाओं के शारीरिक क्रिया-कलाप हेतु उचित उपकरण स्थापित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर में वेन्डिंग जोन हेतु नगर पंचायत द्वारा चयनित स्थल को संयुक्त सचिव द्वारा उचित पाया गया तथा निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल पर अस्थाई वेन्डिंग जोन निर्धारित मानकों के अनुसार बनाया जाये। नगर के राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में ए.बी.सी. सेन्टर बनाये जाने हेतु डी.पी.आर. यथारीघ्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। संयुक्त सचिव नें नगर पंचायत बनबसा द्वारा एन.एच. के दोनों ओर लगाये गये सजावटी गमलों को देख कर नगर पंचायत बनबसा के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव के साथ नगर पंचायत बनबसा के अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी एवं अवर अभियन्ता भगवान सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page