माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति व एसएसबी ने गेंडाखाली में संयुक्त रूप से किया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, समिति की नगर एवं ग्रामीण इकाईयों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति व एसएसबी ने गेंडाखाली में संयुक्त रूप से अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में किया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, समिति की नगर एवं ग्रामीण इकाईयों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग।

➡️ माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति और एसएसबी ने ग्रामीण क्षेत्रो में किया व्यापक रूप से पौध रोपण.

➡️ अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में चिलियाघोल और गेंडाखाली नं 03 में किया वृक्षारोपण.

➡️ पर्यावरण संरक्षण का अभियान लगातार रहेगा जारी – अध्यक्ष दीपा देवी.

➡️ एसएसबी और वन विभाग का सहयोग के लिए जताया आभार.

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति और 57 वी वाहिनी एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 चिलियाघोल और गेंडाखाली नं 03 में वृहद रूप से वृक्षारोपण रोपण अभियान चलाया गया, जिसमे पचास पौधों का रोपण किया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया समिति की नगर और ग्रामीण इकाईयो के अलावा एसएसबी के जवानों ने इस अभियान में प्रतिभाग किया। जिस कारण एक ही दिन में 50 पौधे रोपित किये गए। उन्होंने दोनों ही टीमों को पौधों की सुरक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बहुत जल्द लगाये गए पौधों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया उनका पौध रोपण अभियान शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक रूप से चलाया जा रहा हैं। बुधवार को एसएसबी के साथ संयुक्त पौधरोपण अभियान ग्रामीण क्षेत्रो में चलाया गया। जिसके तहत ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 चिलियाघोल में 20 और गेंडाखाली नं 03 में 30 पौधे लगाये गए हैं। जिसमे शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इकाईयो ने भी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा वृक्षारोपण किया जाना उचित हैं लेकिन पौधों का संरक्षण होना उससे भी ज्यादा अहम हैं। उन्होंने कहा समिति की टीमों को पौधों की उचित देखभाल किये जाने की हिदायत दी गयी हैं ताकि अधिक से अधिक पौधे सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा इस अभियान में उन्हें एसएसबी का लगातार सहयोग मिल रहा हैं, जिसके लिए उन्होंने कमाडेंट मनोहर लाल, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज और जवानो के अलावा समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए उनकी टीम का ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान चिलियाघोल एसएसबी बीओपी से उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, गोपी चंद, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार (द्वितीय), माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, गोदावरी देवी, ऊषा देवी, पुष्पलता, महेश आर्या, सरस्वती देवी, सविता देवी, कमलेश प्रहरी, सुरेश लाल प्रहरी, लीला देवी, समीक्षा, हरली देवी, गुंजन, रेखा, विमला, मोहनी देवी, शकुंतला देवी, द्रोपदी देवी, मुकेश प्रहरी, बिरमा देवी, कविता कोहली, ईशा चंद, दिया, माधुरी, देवकी सिंह, श्याम सिंह, अनीता देवी, कमला देवी, कलावती देवी, पार्वती देवी, दीपक, अनिकेत, रविन्द्र सिंह, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता कोहली, गीता देवी, निशा, अंशिका, अनीशा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page