व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सीएम कैम्प कार्यालय में सौंपा।
खटीमा (उधमसिंहनगर)। शनिवार को मेला घाट रोड के व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्बोधित ज्ञापन सीएम कैम्प कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी दिनेश यादव को सौंपा। जिसमें फ़्लाई ओवर की आड़ में व्यापारियों की दुकाने तोड़े जाने की आशंका व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाये जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन के अनुसार विगत दिनों लोक निर्माण विभाग द्वारा व्यापारियों की दुकानों एवं मकानों के आगे लाल निशान लगाए गए हैं। जिस पर विभाग की मंशा पर संदेह व्यक्त किया गया है। बताया व्यापारियों को अंदेशा है कि फ्लाईओवर बनाने की आड़ में व्यापारियों की दुकानें तोड़ी जा सकती हैं।
जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व व्यापारियों ने दिनेश यादव से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि मेला घाट रोड पर बने फुटपाथ की वजह से एवं रेलवे विभाग के छोटे फाटक की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस जाम की वजह से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन जाम के लिए व्यापारियों की दुकानों को दोषी ठहराया जाता है। जबकि व्यापारियों द्वारा मेलाघाट रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। व्यापारी मेला घाट रोड पर बनने वाले फ्लाई ओवर का विरोध करते हैं एवं ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर कार्यवाही न होने की मांग करते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाये गये लाल निशाने से व्यापारियों में दहशत है और उन्हें अपनी दुकानों के टूटने का अंदेशा है। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश यादव ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि किसी भी प्रकार से किसी भी व्यापारी की दुकान नहीं टूटने दी जाएगी। फ्लाई ओवर या सड़क चौड़ीकरण की कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। जनसंपर्क अधिकार की आश्वासन पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र उर्फ रामू के जोशी के अलावा नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, केशव अग्रवाल, किशु छाबड़ा, अनिल प्रजापति, राजकुमार पारुथी, सरदार अमरजीत सिंह, सीताराम गुप्ता, जगदीश कपूर, मनीष अंसारी, मनीष राणा, राहुल सक्सेना, आलोक गोयल, करण यादव, कामिल खान, हनी गुंबर, राहुल रोहिल्ला, सत्यनारायण अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, रोहित छाबड़ा, उपेंद्र सोनकर सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहें।
व्यापारियों को भाजपा नेता नें किया आश्वस्त-
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी व्यापारी विरोधी कार्यवाही को अमल में नहीं लाने दिया जाएगा। साथ ही जाम का कारण बनने वालें फुटपाथ को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
सीएम के पीआरओ नें सुनी समस्याएं अधिकारियो को दिए निर्देश –
मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश यादव ने खटीमा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।