नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपित कर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपित कर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।

टनकपुर (चम्पावत)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका टनकपुर द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न विभागो, जन प्रतिनिधियों, सभासदो, कर्मचारियों, एवंम पर्यावरण मित्रो के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान एवं पौध रोपण किया गया। जिसका मुख्य विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। इस थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी द्वारा उपस्थित लोगो को प्लास्टिक प्रदूषण का मानव जीवन पर पड़ रहे हानिकारक प्रभाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवंम साथ ही नगर क्षेत्र के लोगो द्वारा शत प्रतिशत सोर्स सेग्रिगेशन द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन सूखे गिले कूडे को अलग-अलग करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके अलावा घर पर जैविक खाद बनाने के कार्य की जानकारी दी गयी। साथ ही ट्रिपल आर RRR (कम करना) रीयूज (पुनः उपयोग करना) रीसाइकिल (पुनः चकण) एम०आर०एफ० (Material Recovery Facality) की जानकारी के साथ ही उपस्थित लोगो को प्लास्टिक के प्रति थीम (Ending Plastic Pollution Globally) की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अंसारी, वर्षा शर्मा, कु० सब्या बाल्मिकी, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट श दीनानाथ वर्मा, योगेश पाण्डेय, पालिका के अवर अभियन्ता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चन्द, हेमन्त टन्डन, अनुराधा यादव, हरी दत्त पन्त, शगुन सक्सेना एवंम पर्यावरण मित्र रामरत्न, उर्मिला, वित्रा देवी तथा के०पी०एस० के शिवम् शुक्ला, संजय सहित अन्य कर्मचारी एवंम पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page