चम्पावत जिले के बिरगुल में आदर्श श्री रामलीला कमेटी की बैठक हुई संपन्न, पंचम नवरात्र से शुरू होंगी रामलीला।

खबर शेयर करें -

चम्पावत जिले के बिरगुल में आदर्श श्री रामलीला कमेटी की बैठक हुई संपन्न, पंचम नवरात्र से शुरू होंगी रामलीला

बिरगुल (चम्पावत)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी गोली/ बिरगुल (मोड़) में रामलीला मंचन 36 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। जिसके लिए रामलीला मंचन हेतु एक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता  बिक्रम सिंह महराना एवं वरिष्ठ नागरिक दीवान सिंह विष्ट द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। बैठक में रामलीला मंचन, तालीम की अवधि, लीला प्रारम्भ करने की तिथि आदि विषयों पर चर्चा की गयी। इसके अलावा नयी कार्यकारणी का गठन एवं रामलीला की रूपरेखा विस्तार से तय की गई।

आदर्श श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, किनको क्या मिला दायित्व –

मुख्य संरक्षक ग्राम प्रधान गोली/बिरगुल

रामलीला के मुख्य संरक्षक -मुकेश सिंह महराना पूर्व जिला पंचायत सदस्य- बिरगुल

अध्यक्ष-रमेश चन्द्र जोशी अध्यापक वक्ता नवीन सिंह महराना मास्साब

उपाध्यक्ष -नीरज सिंह  महराना,बीरू सिंह विष्ट

महासचिव -विजय सिंह महराना, कुन्दन सिंह विष्ट

संयुक्त सचिव -अम्बा दत्त जोशी

उपसचिव-शिवराज सिंह विष्ट

कोषाध्यक्ष -अशोक विष्ट ,अम्बा दत्त जोशी

व्यवस्थापक-महेश सिंह महराना

लीला निर्देशक -नरेन्द्र सिंह भण्डारी

तबला वादक -भीमलाल पाटी। इसके अलावा वंटी महराना, श्याम सिंह बोहरा,कपिल महराना,बाला महराना, विजय महराना,भुवन जोशी,मदन सिंह विष्ट, दिनेश जोशी, प्रकाश जोशी, सुनील महर, महिपाल, सुनील महराना,अक्षय महराना, दिनेश महराना,लक्ष्मण विष्ट,मोहन सिंह बोहरा आदि को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पाँचवी नवरात्र से शुरू होगा रामलीला का मंचन।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सभी से सहयोग की अपील की है। तथा लगातार 15 वें वर्ष तक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर चयन होने पर ग्राम पंचायत गोली/बिरगुल के ग्राम वासियों, नवयुवकों, बुजुर्गो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

नशा एवं अभद्रता किये जाने पर होंगी कार्यवाही।

रामलीला के दौरान मदिरा का सेवन करने एवं अभद्रता करने पर दडात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही 2000 रूपए अर्थ दण्ड लिया जाएगा। अर्थदंड न देने की दशा में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Breaking News

You cannot copy content of this page