मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावितो की मदद में अब तक सरकार की 1करोड़ 6 लाख 68 हजार 500 रु की खर्च हो चुकी हैं धनराशि, टनकपुर एसडीएम से मिली जानकारी।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावितो की मदद में अब तक सरकार की 1करोड़ 6 लाख 68 हजार 500 रु की खर्च हो चुकी हैं धनराशि, टनकपुर एसडीएम से मिली जानकारी।

टनकपुर क्षेत्र में तीन दिन की आपदा नें तमाम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया हैं। जिनकी मदद के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल प्रशासन नें राहत सामग्री और राहत राशि बाँटने में दिन रात एक कर दिया।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रभावितो की मदद में अब तक एक करोड़ से अधिक की धनराशि सरकारी खजाने से पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र में खर्च की जा चुकी हैं।

आपको बता दे 5 जुलाई से 8 जुलाई तक अतिवृष्टि के कारण तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में व्यापक जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जिसमें प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया था। इस आशय की जानकारी एसडीएम आकाश जोशी से प्राप्त हुई।

एसडीएम आकाश जोशी से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई तक 1917 बाढ़ प्रभावित परिवारों को रूपये 5000.00 प्रति परिवार की दर से कुल रू0 95,85,000.00 (रूपये पिच्यानबे लाख पिच्यासी हजार मात्र), 02 मृतकों को रू. 4,00,000.00 प्रति परिवार की दर से कुल रु. 8,00,000.00 (रूपये आठ लाख मात्र), 26 पशुहानि के मामलों में कुल रू. 2,44,000.00 (रु. दो लाख चवालीस हजार), 3200 मुर्गियों की क्षति पर 30,000.00 (रू. तीस हजार मात्र), 01 गौशाला क्षति पर रू. 3,000.00 (रू. तीन हजार), 1 पक्के भवन की आंशिक क्षति पर रू. 6500.00 (छः हजार पांच सौ) कुल रू. 1,06,68,500.00 (रूपये एक करोड़ छः लाख अड़सठ हजार पांच सौ) की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से आर्थिक सहायता का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 2500 राशन किटों का वितरण जलभराव / बाढ़ प्रभावित परिवारों को किया जा चुका है।

Breaking News

You cannot copy content of this page