सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पीएलवी किरन गहतोड़ी ने रीड्स के सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, किया पौध रोपण।
टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सिविल जज सीनियर डिवीजन के निर्देश पर पीएलवी किरन गहतोड़ी ने रीड्स संस्था के सहयोग से नेहरू पार्क मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक करते हुए पौध रोपण किया।
अधिकार मित्र पीएलवी किरन गहतोड़ी ने बताया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को नेहरू पार्क मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पतंजलि योगाभ्यास करती महिलाओं को योगा प्रशिक्षण देने वाली प्रशिक्षिका हेमा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हेमलता गढ़कोटी, हरेला क्लब उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, आशा कार्यकर्ती मोहिनी जुकरिया, पदमा पोखरिया, रेवती जुकरिया , कुसुम जुकरिया, सहित कई महिलाओं को पर्यावरण संबंधित जानकारी दी गई एवं एक पौधा धरती मां के नाम लगाया गया। इसके अलावा महिला प्रतिकार योजना 2020, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, महिलाओं पर हो रहे अपराधिक हिंसा, बाल श्रम निषेद अधिनियम 1986 संशोधन 2016, यूसीसी पंजीकरण (समान नागरिक संहिता) के बारे मे विधिक जानकारी दी गयी। यूसीसी पंजीकरण में लगने वाले दस्तावेजों के अलावा महिलाओं को पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण की सुरक्षा और रक्षा करने के साथ – साथ देखभाल की भी जानकारी देते हुऐ पौध रोपण किया गया। जिसमे रीड्स संस्था का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। जागरूकता शिविर में पी एल वी/अधिकार मित्र किरन जोशी, किरन गहतोड़ी, ऋतु महर, राधिका अधिकारी उपस्थिति रही।











