टनकपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर दयानन्द इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कालेज, छीनीगोठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित तमाम संगठनों नें किये कार्यक्रम आयोजित।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर दयानन्द इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कालेज, छीनीगोठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित तमाम संगठनों नें किये कार्यक्रम आयोजित।

टनकपुर (चम्पावत)।पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए दयानंद इंटर कॉलेज में अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डाॅ मनुश्रवा आर्य द्वारा पृथ्वी दिवस 2025 की थीम “हमारी शक्ति और हमारा ग्रह” के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय में बच्चों के द्वारा पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हर्षिता आर्य, द्वितीय स्थान दीक्षिता शर्मा, तृतीय स्थान मान्या गिरी गोस्वामी ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अक्षिता व प्रतीक्षा, द्वितीय स्थान बेअंत और तृतीय स्थान इशिका ने प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या माहेश्वरी पाण्डेय के द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नें ग्राम पंचायत छीनीगोठ में किये कार्यक्रम।

टनकपुर। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते सिविल जज सीनियर डिवीजन के निर्देशन में विश्व पृथ्वी दिवस पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय छीनी गोठ में अधिकार मित्र अजय गुरूरानी, सोनी, सोनी जहां, रीता कन्नौजिया, प्रियंका पचौली द्वारा साक्षरता शिविर व रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं उपस्थित शिक्षक गणों व अभिभावकों को वर्तमान के परिपेक्ष में पृथ्वी को संरक्षित करने की महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए कर्तव्य परायण होकर सच्चा नागरिक बन कर पृथ्वी की रक्षा करने के लिए संकल्प करने की कितनी आवश्यकता हैं, इस बारे में जानकारी दी गयीं। वहीं पृथ्वी के संरक्षण को बने कानून की भी जानकारी दी। इस अवसर पर एक पर्यावरण गीत के माध्यम से संदेश दिया गया। वहीं विद्यालय की एक छात्रा ने भी एक पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया। शिक्षक त्रिलोचन जोशी व विद्यालय के प्रधानाचार्य बेचन यादव ने भी लोगों को जागरूक किया और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान के लिए आभार प्रकट किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पम्पलेट वितरित किए गए ।

विवेकानंद इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम।

टनकपुर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों ने प्रार्थना सभा में भाषण प्रस्तुत किए। पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस आयोजन का उद्देश्य पृथ्वी के प्रति आभार प्रकट करना और जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर भाग के बच्चों ने प्रतिभाग किया जूनियर स्तर पर विद्यालय में आयुष 8th ब और खुशी 8th अ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आराध्या 7th ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया नाविका जोशी 6 अ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रीता बोहरा, गीता प्रजापति, प्रीति गुप्ता रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के आचार्य केसर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया। मुख्य अतिथि के रूप में दीपक राय ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया जिसमें समस्त आचार्य आचार्या वर्ग उपस्थित रहे।

सालसा /डालसा के अनुपालन मे प्लान ऑफ़ एक्शन अप्रैल के तहत मनाया पृथ्वी दिवस।

टनकपुर। मंगलवार को सालसा /डालसा के अनुपालन मे प्लान ऑफ़ एक्शन अप्रैल के तहत जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाया एवं इसके अलावा टनकपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया।अधिकार मित्रों की टीम नें ककरालीगेट, शिशु मंदिर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नेहरू पार्क में पृथ्वी दिवस मनाया, वहीं सिविल न्यायालय परिसर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियांशी नगरकोटी द्वारा एक पौधा न्यायालय परिसर में लगाकर विश्व पृथ्वी दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, किरन गहतोड़ी, इजहार अली, शमशाद बानो, किरन जोशी, रितु महर, राधिका अधिकारी, हरिश्चंद्र गौड़ मौजूद रहें।

Breaking News

You cannot copy content of this page