स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विकसित राष्ट्र का लिया गया संकल्प।

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विकसित राष्ट्र का लिया गया संकल्प

टनकपुर (चम्पावत)। 78 वां स्वतंत्रता दिवस समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा भी अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में झंडा रोहण के साथ तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमे उनकी टीम द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया।

पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक मनोज कुमार की अध्यक्षता, गैस एजेंसी प्रबंधक गोविन्द आर्या के मुख्य आतिथ्य एवं मनीष के विशिष्ट आतिथ्य में टीम के बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। जिसकी उपस्थित अतिथियों नें जमकर सराहना की।

अध्यक्ष दीपा देवी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओ नें स्वतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विस्तार से बताया, वहीं अध्यक्ष दीपा देवी नें वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाये जाने में प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की शपथ दिलाई, उसके पश्चात राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर संयुक्त रूप से पौध रोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण टीम की अध्यक्ष दीपा देवी नें समस्त क्षेत्र वासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंनें बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों को पुरुस्कृत कर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार जताया।

 

इस दौरान दीपा देवी के अलावा मनोज कुमार, गोविन्द आर्या, अनीता तिवारी, अनुराधा यादव, ऊषा देवी, गोदावरी देवी, ममता देवी, दीपक चंद, सरस्वती देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, रिंकी सक्सेना, रोशनी, महक, वंशिका,दुर्गा, प्राची, राशि, गीतांजलि, तन्नू शर्मा, प्रिंस, मोहित, दिया, अमित, यश, काव्या सक्सेना, सौरभ, यामिनी सहित तमाम प्रतिभाशाली बच्चे मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत गैंडाखाली में पर्यावरण संरक्षण समिति की ग्रामीण इकाई नें किया झण्डा रोहण।

ग्राम पंचायत गैंडाखाली में अध्यक्ष दीपा के मार्गदर्शन में ऊषा देवी के नेतृत्व में झंडा रोहण कार्यक्रम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सामंत के मुख्य आतिथ्य में झण्डा रोहण किया गया और सभी ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गयी।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सामंत, नारायण सिंह महर, उषा देवी, गोदावरी देवी, विमला देवी, हरली देवी, ममता देवी, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, नेहा, ऋषिका, काजल, समीक्षा, काजल, मानसी, रेखा देवी, मुरलीधर, भूपी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page