राजनीति-भाजपा नेता गिरीश वर्मा नें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र।
टनकपुर (चम्पावत)। जहाँ एक ओर कड़ाके की ठण्ड नें पारे को नीचे लुढ़का दिया हैं। वहीं निकाय चुनाव में राजनैतिक पारा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इसी के साथ राजनैतिक गलियारों में उठा पटक का खेल भी शुरू हों गया हैं। सियासी घमासान के दौरान भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा गिरीश वर्मा नें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दें दिया हैं।
गिरीश वर्मा नें बताया उन्होंनें निजी कारणों के चलते जिलाध्यक्ष निर्मल महरा को त्यागपत्र भेजा हैं। उन्होंनें कहा यह उनका निजी मामला हैं जिस कारण उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा हैं। बताते चलें निकाय चुनाव में कांग्रेस नें गिरीश वर्मा की बहन हेमा वर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया हैं। राजनैतिक गलियारों में जिसको त्याग पत्र दिए जाने का कारण बताया जा रहा हैं।