वनाग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए किया गया गोष्ठी का आयोजन।

खबर शेयर करें -

वनाग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए किया गया गोष्ठी का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत एवं उपप्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारी दोगाडी रेंज के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत आमबाग में दोगाड़ी वन क्षेत्र द्वारा वनाग्नि सुरक्षा हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर सकलानी, अनुभाग अधिकारी, छीनी अनुभाग (दोगाड़ी रेंज) द्वारा ग्रामीणों व विद्यार्थियों को वनाग्नि सुरक्षा हेतु निवारक उपाय तथा मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के बारे में अवगत कराया, एवं ग्रामीणों से वनाग्नि सुरक्षा की अपील की गई। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

इस दौरान वन दरोगा चंद्रशेखर सकलानी, ओम प्रकाश, वन आरक्षी बसंती देवी, रवि कुमार के अलावा प्रकाश भट्ट,राहुल चंद, मनीष जोशी, गजेन्द्र बम, सुभाष अधिकारी, अब्दुल रहीम, शुभम सिंह, सौरभ, आदित्य जतिन अग्रवाल, आकाश यादव के अलावा तमाम लोग मौजूद रहें।

Breaking News

You cannot copy content of this page