वनाग्नि सुरक्षा हेतु जनजागरूकता, जनसम्पर्क अभियान जारी, ग्रामीणों को गांव गांव जाकर किया जा रहा है जागरूक।
सूखीढांग (चम्पावत)। वर्तमान समय में वनाग्नि काल 2025 अपने चरम पर है। वनााग्नि सुरक्षा हेतु किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के साथ ही बूम वन क्षेत्र के सूखीढांग अनुभाग अन्तर्गत वनो की अग्नि से सुरक्षा एवं वनाग्नि पर पूर्ण नियंत्रण हेतु अनुभाग अधिकारी सूखीढांग गिरीश चन्द्र जोशी वन दरोगा द्वारा अपने स्टाफ के साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं जनसामान्य के मध्य वनाग्नि के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जा रहा है। जिसमें बैठकों का आयोजन, पम्पलेटों का वितरण, माईक से सार्वजनिक अपीलें, जनसम्पर्क अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिसमें ग्राम प्रधानों, वन पंचायत सरपंचों एवं ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही नवविवाहित युगलों को वन विभाग द्वारा रोपण हेतु पौध का भेंट स्वरूप वितरण किया जा रहा है। जिनके द्वारा वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि नियंत्रण में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया जा रहा है। इस दौरान गिरीश चन्द्र जोशी वन दरोगा, ऋषिपाल जोशी वन दरोगा, प्रदीप चौहान वन दरोगा, लालमणी जोशी वन रक्षक, ललित मोहन वन रक्षक के अलावा क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें।