निकाय चुनाव को लेकर टनकपुर भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रभारी नेत्रपाल मौर्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ बैठक का आयोजन।
टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को टनकपुर भाजपा कार्यालय में आगामी निकाय चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य नें बतौर चुनाव प्रभारी के तौर पर उपस्थित होकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। इस आशय की जानकारी मंडल महामंत्री शशांक गोयल से बुधवार की शाम पांच बजे प्राप्त हुई।
मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता व महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में आयोजित बैठक में चुनाव प्रभारी नेत्रपाल मौर्य नें कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देते हुए प्रत्येक वार्ड में प्रभारी बनाने के लिए कहा। उन्होंनें कार्यकर्ताओ से अभी से चुनाव की तैयारियो में जुट जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान रोहताश अग्रवाल, नारायण सिंह महर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद पाठक, हर्षवर्धन सिंह रावत, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, जिला मंत्री मान बहादुर पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन, गिरीश गहतोड़ी, वन विकास निगम बोर्ड सदस्य हरीश भट्ट, सौरभ गुप्ता, सुकुमार राय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, मधु, निशा वर्मा, बबीता गोस्वामी, मुकेश जोशी, विद्या जुकरिया, लोकेश मोनी, गिरीश खर्कवाल, वीरेंद्र चंद सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।