लोहाघाट – रामलीला मैदान में क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया दो दिनी तेरहवे होली रंग महोत्सव का आगाज, प्रथम दिन विसुंग, खेतीखान, फोर्ती, तीन गांव सुई एवं ठाड़ाढुंगा के पुरुषों व महिलाओ ने होली गीतो से मचाया धमाल।
लोहाघाट (चम्पावत)। रामलीला मैदान में काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली का दो दिनी तेरहवा होली रंग महोत्सव शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी एवं सतीश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। विधायक अधिकारी ने कहा होली रंग महोत्सव ने लोहाघाट को नई पहचान देने के साथ यहां की खड़ी होली के वीडियो आज देश ही नहीं विदेश में भी सोशल मीडिया के माध्यम से देखें जा रहे हैं। होली महोत्सव के अध्यक्ष जीवन मेहता एवं आयोजन समिती के सदस्यों ने होलियारों का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक नरेश राय के संचालन में आज पहले दिन होली की शुरुआत बिसंग क्षेत्र के होलियारों द्वारा “लौटा दो तुम उनकी सिया रघुवर से बेर न करो पिया” गीत से कर समा बाध दिया। कैलाश फर्त्याल के नेतृत्व एवं रघुवर मुरारी के दिशा निर्देशन में होलियारों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। अपनी धरोहर न्यास संस्था के विजय भट्ट की ओर से सभी होलियारों को सम्मानित किया गया। मालूम हो गत वर्ष यहां के होलियारों ने हल्द्वानी जाकर यहां की होलियो का दिलकश प्रदर्शन कर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी थी। इस टीम में एकदम युवा ढोल वादक सौरव, मनीष , मोहित एवं अमन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। खेतीखान से गोपाल मनराल के नेतृत्व में होलियारों ने “सुन बालम अब होने लगी हो, अब तो छयल होने लगी हो” खेतीखान के होली गायको ने होली गायन में अनुशासन का परिचय दिया होली का संयोजन देवेंद्र ओली, विजय मनराल एवं महेश जोशी ने किया। होली कमेटी फोर्ती की महिला होलीयारों ने पहली बार शानदार होली का गायन कर दर्शकों पर अपनी धाक जमा ली।लक्ष्मी जोशी, चंद्रा बगोली, कविता बगोली एवं सावित्री के नेतृत्व में आई महिलाओं ने “सुमिरो सीता राम भया कोई हीरा जन्म ना पाओगी” गीत पर बेहद आकर्षक रूप से होली का गायन किया तथा दर्शकों में अपनी धाक जमाई
राजेश चौबे सचिन जोशी भुवन चौबे ,रमेश खर्कवाल के नेतृत्व में आई तीन गांव सुई के होलियारों ने अपने अलग अंदाज में “दधी लूटो मोहन, दधी लूटो नन्द लाल” होली पर शानदार वेदांती होली का गायन किया। इस गांव की टीम में ग्राम प्रधान भुवन चौबे तथा संजय चौबे अपने पिताश्री एवं पुत्रो के साथ होली का गायन किया। अपने अलग सुरलय ताल के लिए प्रसिद्ध यहां के होलियारों ने सबसे अलग अंदाज मे होलियो का गायन कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। इन होलियारों मे बाल होलियार भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को तालीया पीटने को मजबूर कर रहे थे। सबसे अंत में मीना ढेक, दीपा मेहता, गंगा जोशी, सोनम मेहरा एवं आशा बोहरा के नेतृत्व में ठाड़ाढुंगा, कचहरी वॉर्ड की महिला होलियारों के द्वारा “मेरी नय्या पार लगाय, गंगा सागर में होली” गीत पर होली का भव्य प्रदर्शन कर दर्शकों को बांधे रखा। इस टीम में दो नन्हे ढोल बादक प्रियांशु एवं नवल विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर यह जाहिर किया कि वे भी किसी से कम नहीं है। रंग महोत्सव के आयोजन में जहां नगर पालिका द्वारा प्रत्येक टीम को पांच हजार मूल्य के बर्तन एवं लड़वाल फाउंडेशन चंपावत के द्वारा दस दस हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया तो वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया एवं उनकी टीम के द्वारा सभी होलीयारो के चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। रंग महोत्सव के आयोजन में महासचिव मुकेश शाह, भूपाल मेहता,राजू गढ़कोटी, दानू सुतेरी, दीपक सुतेरी, कैलाश बगोली, आनंद पूजारी, जगदीश जोशी, संजय फर्त्याल, प्रकाश राय,श्याम ढेक, ईश्वरी लाल शाह, दीप जोशी, अमित शाह, रेनू गरकोटी, सुमन जोशी, रेखा पुजारी, सुधा खर्कवाल आदि तमाम लोग जुटे हुए है।