माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के के नेतृत्व मे कार्तिक पूर्णिमा व गंगा स्नान के पावन अवसर पर शारदा घाट और गेंडाखाली नं 01 मे चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, नदी के किनारों को किया गया साफ।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के के नेतृत्व मे कार्तिक पूर्णिमा व गंगा स्नान के पावन अवसर पर शारदा घाट और गेंडाखाली नं 01 मे चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, नदी के किनारों को किया गया साफ।

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के के नेतृत्व मे कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान व राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शारदा घाट और ग्राम गेंडाखाली नं 01 मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया गंगा स्नान के अवसर पर दूर दराज के हजारों भक्तों ने पवित्र शारदा नदी मे आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया, ऐसे मे हमारी टीम ने पवित्र शारदा नदी मे सफाई अभियान चलाकर एकत्रित कूड़े, कचरे और कपड़ो को एकत्रित कर सफाई अभियान चलाकर शारदा नदी को स्वच्छ रखने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कार्य किया। समिति द्वारा नगर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं जो आगे भी नियमित तरीके से जारी रहेंगे।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा सुनीता सक्सेना, शम्मी कोहली, पुष्पलता, लीला देवी, मंजू भट्ट, आशा देवी, मंजू देवी ,सुनीता देवी ,उषा देवी, मधु देवी, ज्योति देवी, वंशिका, हीरा कली, भगवान देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

…………………………………………………………………………………………………

ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 03 मे अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश व गोदावरी की अगुवाई मे चलाया गया सफाई अभियान।

टनकपुर। बुधवार को गैंडाखाली नंबर 1 में कार्तिक पूर्णिमा व गंगा स्नान के पावन अवसर पर पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर गोदावरी देवी, कविता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी, लक्ष्मी, पुष्पा देवी , सरिता देवी, शीतल देवी, तुलसी देवी, कुमारी प्रियंका और मनोज निरंकारी शामिल रहे। सभी ने इस पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News

You cannot copy content of this page