भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा के बनबसा बॉर्डर पर एसएसबी नें दो लाख नगदी और हजारों के प्रतिबंधित सामान के साथ दो लोगों को दबोचा।

खबर शेयर करें -

भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा के बनबसा बॉर्डर पर एसएसबी नें दो लाख नगदी और हजारों के प्रतिबंधित सामान के साथ दो लोगों को दबोचा।

बनबसा (चम्पावत)। अंतराष्ट्रीय सीमा के बनबसा बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों नें एक व्यक्ति को दो लाख की नगदी और दूसरे व्यक्ति को प्रतिबंधित सामान के साथ बॉर्डर पार करने के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों को ही प्रतिबंधित सामान और नगदी के साथ वैधानिक कार्यवाही के बाद बॉर्डर पर स्थित सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द किया। उन्होंनें कहा बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के 57 वीं वाहिनी के कमाडेंट मनोहर लाल के निर्देश व सहायक कमांडेंट जसोबंता सेनापति के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत एसएसबी जवानों नें भारत से नेपाल जा रहे 35 वर्षीय संतोष चंद्र पुत्र गौरीचंद निवासी महेंद्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल के कब्जे से दो लाख रूपये तथा भारत से नेपाल जा रहे जितेंद्र कुमार पुत्र हरि चंद निवासी हरियाणा के कब्जे से प्रतिबंधित सामान बरामद किया। एसएसबी नें वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त नगदी और सामान सहित दोनों को सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द किया।

इस दौरान उप निरीक्षक आरती बुनकर, मुख्य आरक्षी संजीत सिंह बाली और आरक्षी राम सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page