बनबसा निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद पाठक को बनाया गया समन्वयक।

खबर शेयर करें -

बनबसा निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद पाठक को बनाया गया समन्वयक।

चम्पावत। निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही जुट गए हैं। चंपावत के भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर बनबसा निकाय चुनाव में निवर्तमान जिलाध्यक्ष /प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीप पाठक को समन्वयक नियुक्त किया गया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा आज टनकपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन किया गया। उसके बाद दीप पाठक को बनबसा निकाय हेतू समन्वयक बनाया गया है, ऐसा करने की पीछे दीप पाठक की जिला अध्यक्ष रहते पूरे जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित अंतिम कार्यकर्ता से सीधा संवाद और संगठन कौशल को माना जा रहा है। संगठन के इस निर्णय से बनबसा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दीप पाठक द्वारा बताया गया कि भाजपा प्रदेश संगठन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी क्षमता से पालन करते हुए भारी वोटों से जिताने का कार्य करेंगे, सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा की एक जमीनी कार्यकर्ता को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने से सभी भाजपा परिवार के साथ ही बनबसा के सभी क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है। क्योंकि भाजपा ने एक अनुसूचित समाज की आशा कार्यकर्ता को टिकट देकर आधुनिक राजनीति में मिशाल पेश की हैं।

Breaking News

You cannot copy content of this page