देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा टनकपुर ने दी अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी को उनके मूल उद्यान विभाग मे तबादले की ससम्मान विदाई, भावुक हुए तमाम लोग।

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा टनकपुर ने दी अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी को उनके मूल उद्यान विभाग मे तबादले की ससम्मान विदाई, भावुक हुए तमाम लोग।

➡️ विदाई समारोह मे भावुक हुए कार्मिक, सभासद और संघ के पदाधिकारियों की आँखों से छलके आंसू.

➡️ चेयरमेन सहित दो बाबू, कुछ सभासद रहे कार्यक्रम से दूर. चर्चाओ का बाजार गर्म.

➡️ ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के तीन वर्ष के कार्यकाल की जमकर हुई सराहना, कहा ऐसा ईओ देखा पहली बार.

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद टनकपुर के लोकप्रिय अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी का उनके मूल उद्यान विभाग मे तबादला हो गया। उनको अपने मूल विभाग मे जाने से पूर्व देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नगर पालिका परिसर मे आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं भगवा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पालिका कर्मियों व संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के 3 वर्ष के कार्यकाल पर उनके द्वारा विभागीय एवं नगर क्षेत्र के अंतर्गत निष्पक्ष एवं दृढ़ता के साथ किए गए कार्यों की जमकर सराहना की। विदाई व सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओ ने कहा अधिशासी अधिकारी ने हमेशा परिवार के मुखिया की तरह हमारे साथ कार्य किया है। हमारी सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका समाधान किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा हमारी लंबी समय से चल रही कार्यालय की मांग को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दफ्तर का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि आप जहां कहीं भी हमारी इस टीम को याद करेंगे हम हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर भगवान राम की सेना की तरह एकजुट होकर आपके साथ खड़े नजर आएंगे। पालिका कर्मियों ने कहा कि अधिशाषी अधिकारी ने अपने बच्चों की तरह प्यार और डांट दोनों का सहारा लेकर काम लिया है। अधिकारी होने की बू का तो उन्होंने कभी अहसास ही नहीं होने दिया। कर्मचारियों ने कहा उनके साथ तीन वर्ष का समय कार्य करते हुए कैसे व्यतीत हो गया। उनके कार्यकाल मे सफाई, बिजली पानी की समस्या देखने को ही नहीं मिली, कही पर भी समस्या आने पर समाधान तत्काल किया गया, किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न होना तो दूर की बात कभी दिक्क़तो का भी सामना नहीं करना पड़ा। हम सभी लोग उनके साथ बिताये गए “बेमिसाल तीन साल” का समय आजीवन कभी भूल नहीं पाएंगे। उपस्थित सभासदों ने इस दौरान उनके कार्यो की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी ने कहा उनके 3 वर्ष के कार्यकाल मे कर्मचारियों ने जिस कर्तव्य परायणता, समर्पण के साथ कार्य को अंजाम दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी कर्मचारियों ने उनके आवास तक ढोल नगाड़ो के साथ ससम्मान विदाई दी। कई मौको पर माहौल बड़ा भावुक भी हुआ जहाँ लोगो की आँखे नम हो गयी।

Breaking News

You cannot copy content of this page