मुहिम – जिलाधिकारी मनीष कुमार की मुहिम को परवान चढ़ानें का प्रयास कर रही हैं माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति, अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में बच्चो की टीम ने हनुमानगढ़ी में किया पौधरोपण।

खबर शेयर करें -

मुहिम – जिलाधिकारी मनीष कुमार की मुहिम को परवान चढ़ानें का प्रयास कर रही हैं माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति, अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में बच्चो की टीम ने हनुमानगढ़ी में किया पौधरोपण।

➡️ बच्चे भी पौध रोपण में उत्साह पूर्वक कर रहे हैं प्रतिभाग.

➡️ जिलाधिकारी की मुहिम को परवान चढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति.

➡️ नयी पीढ़ी भी पर्यावरण संरक्षण के लिए हो रही हैं जागरूक, अध्यक्ष दीपा देवी का समर्पण हो रहा हैं सार्थक.

➡️ आने वाला देश का भविष्य भी समझने लगा हैं पर्यावरण संरक्षण का महत्व, जागरूकता अभियान का दिखाई देने लगा हैं असर.

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार की शाम टनकपुर के श्री बालाजी मंदिर के नजदीक माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति के बैनर तले अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में बच्चों की टीम ने पौध रोपण में उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जहाँ बच्चों की टीम ने स्वेच्छा से पौधरोपण कर प्रसन्नता व्यक्त कर लगाये गए पौधों की प्रतिदिन देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया जिलाधिकारी चम्पावत पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्ही की प्रेरणा से रविवार की शाम वो अपने बच्चों के साथ अकेले ही पौध रोपण को हनुमानगढ़ी पहुंची। नवरात्र के चलते आज उनकी टीम की महिलाये पूजा पाठ में व्यस्त थी, अपने बच्चों के साथ ही उन्होंने आज पौधरोपण का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा पौधरोपण के दौरान शारदा चुंगी क्षेत्र के बच्चे वहाँ आ गए और इस अभियान में स्वेच्छा से शामिल हो गए। जिन्हे पौध लगाने के दौरान ही पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गयी और उन्हें सामाजिक बुराई नशे से दूर रहने और उसके दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। वही पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी भागेदारी निभाते हुए पौधों की नियमित देखभाल किये जाने की बात कहीं। अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा अगर हम कुछ बच्चों को भी नशे से दूर रखने में कामयाब होते हैं तो ये हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होंगी, जिसके लिए समिति लगातार प्रयासरत हैं।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा महक, यामिनी, यश और स्थानीय बालक मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page