बनबसा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, लोगों का मिल रहा है अपार समर्थन।
बनबसा (चम्पावत)। बनबसा में भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है, बताया जा रहा है उन्हें नगर के अधिकांश वार्डो से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस आशय की जानकारी भाजपा के कद्दावर नेता व बनबसा निकाय के समन्वयक दीपचंद पाठक से प्राप्त हुई।
समन्वयक दीपचंद पाठक ने बताया भाजपा ने बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी निवर्तमान सभासद रेखा देवी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जो एक समाजसेविका है और आशा कार्यकर्ता के रूप में बनबसा बस्ती क्षेत्र में सेवा दे रही है। भाजपा ने बस्ती क्षेत्र से अपने एक जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देकर सबको भौचक्का कर दिया तो वहीं रेखा देवी को बस्ती के वार्ड संख्या 5,6,7 में एक तरफा समर्थन मिल रहा है। वार्ड नं 1,2,3,4 में भाजपा पहले से ही बहुत मजबूत स्थिति है। जिस कारण बनबसा में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की वार्ड में की जा रही जनसभाओं में खासी भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है। उन्होंनें बताया इसके साथ ही डोर टू डोर में भारी मात्रा में जनसमर्थन मिल रहा है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा कमलेश भट्ट, हेमा जोशी, हरीश पांडे, संजय जोशी, दीपक रजवार, शंकर लाल वर्मा, संजय अग्रवाल, दीपक सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शकील अहमद, मुनीर खान, हर्षित गोयल, रुचि धस्माना, सुनीता मुरारी, संदीप पाठक, आशीष गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, सुधा बिष्ट, महेश बाल्मीकि, विजय पाल, नन्हे लाल, वीरपाल के अलावा तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।