माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का पंजीकरण होने के बाद किया गया पहली बैठक का आयोजन, अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया मिष्ठान वितरण कर किया गया ख़ुशी का इजहार, पर्यावरण संरक्षण की ली गयी शपथ।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का पंजीकरण होने के बाद किया गया पहली बैठक का आयोजन, अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया मिष्ठान वितरण, सभी ने किया ख़ुशी का इजहार, पर्यावरण संरक्षण की ली गयी शपथ।

टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण की रजिस्ट्रेशन होने के बाद पहली बैठक का आयोजन अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता मे किया गया, जिसमे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सामाजिक कार्यों के अलावा निर्धन, असहाय बच्चों की शिक्षा की दिशा मे समिति द्वारा कार्य किये जाने का संकल्प लिया गया।

अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता और सचिव बीएल यादव के संचालन मे रजिस्टर्ड कार्यकारिणी की पहली बैठक मे असहाय व निर्धन बच्चों की शिक्षा की दिशा मे कार्य करने के अलावा सामाजिक कार्यो की ओर दायरा बढ़ाये जाने का प्रस्ताव पास किया, ईको ब्रिक्स, स्वच्छता अभियान, पौध रोपण के साथ ही समिति अब सामाजिक कार्यो को भी अपने एजेंडे मे शामिल करेंगी। अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया समिति की तीन महीने मे एक बैठक ग्रामीण क्षेत्रो मे होंगी, जहाँ स्वच्छता अभियान के अलावा स्थानीय स्तर की समस्याओ को उठा कर सरकार व प्रशासनिक अधिकारियो के सम्मुख समाधान हेतु रखा जाएगा। उन्होंने कहा बहुत जल्द समिति द्वारा बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान कमलेश प्रहरी सुनीता देवी, गोदावरी, महेश कुमार, निकिता भार्गव, दीपक चंद्र, अनिल कुमार, आशा देवी, मंजू देवी, मधु देवी, हीरा कली, भगवान देवी, ऊषा देवी, संतोषी देवी के अलावा तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page