नगर पंचायत बनबसा में नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी एवं सभासद गणों का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, कार्यभार किया ग्रहण, बोर्ड की पहली बैठक का हुआ आयोजन।
बनबसा (चम्पावत)। बनबसा नगर पंचायत के नव निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का नगर पंचायत परिसर में भव्य आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी के संचालन में आयोजित समारोह में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी के अलावा सभासदो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नगर पंचायत की नव निर्वाचित चेयरमेन रेखा देवी के अलावा नव निर्वाचित सभासदों मनीषा भट्ट, योगेश चंद, मोनू ठाकुर, कमल गुप्ता, काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप और मनोज कश्यप को शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीएम कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी के अलावा हेमा जोशी प्रदेश मंत्री भाजपा, रेनू अग्रवाल निवर्तमान चेयरमेन, संजय जोशी सांसद प्रतिनिधि, कैप्टन भानी चंद अध्यक्ष गौरव सेनानी कल्याण समिति, शिवराज सिंह कठायत पूर्व दर्जा मंत्री, शंकर लाल वर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, दीपचंद पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष/समन्वयक, राम दत्त जोशी निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष, भरत भंडारी व्यापार मंडल अध्यक्ष, कमलेश भट्ट मण्डल अध्यक्ष, रूचि धस्माना जिला कार्यकारिणी सदस्य, निर्मला मोनी, मोहन राम आर्य, ईओ टनकपुर भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, एसडीओ सिंचाई आरके यादव, निवर्तमान चेयरमेन प्रतिनिधि संजय अग्रवाल के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात् नवनिर्वाचित नगर पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बोर्ड नें नगर के चहुँमुखी विकास का संकल्प लिया।