उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन टनकपुर मंडल के चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न, जमुना बनी अध्यक्ष नीरज सिंह निर्विरोध बने मंडल मंत्री।

खबर शेयर करें -

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन टनकपुर मंडल के चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न, जमुना बनी अध्यक्ष नीरज सिंह निर्विरोध बने मंडल मंत्री।

टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन टनकपुर मंडल के चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुए जिसमें कर्मचारियों द्वारा निर्विरोध नीरज सिंह को पुनः मंडल मंत्री चुना गया, तथा दूसरी बार जमुना को मंडल अध्यक्ष चुना गया। उक्त चुनाव में देहरादून से महामंत्री अशोक चौधरी व रुद्रपुर डिपो से गुरमेल सिंह, बलदेव सिंह, हरभजन सिंह, हल्द्वानी से किशोर, आनंद बिष्ट व देहरादून से दीवान सिंह आदि संगठन के नेताओं द्वारा शिरकत की गई, तथा चौधरी द्वारा निगम और कर्मचारी हित में हमेशा कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों के विषय में बताया गया। सभी कर्मचारियों ने एक मत से उत्तराखंड परिवहन निगम के उत्थान की संकल्प लिया तथा डग्गामारी से निगम को हो रहे नुकसान के विषय में भी कर्मचारियों में खास रोष व्याप्त रहा। उक्त चुनाव में सभी कर्मचारियों ने शिरकत की। हरीश जोशी, भुवन रोटला, डूंगर सिंह, प्रकाश नाथ, अनुराग सिंह, अमित कपूर, मनोज कुमार, मनोज मिश्रा, राकेश आर्य, दीपक कुमार, सुरेंद्र चिलवाल, शेर सिंह बिष्ट, प्रवीण जोशी, मनोज मिश्रा, आदि लोग सम्मिलित हुए।

Breaking News

You cannot copy content of this page